कई बैंक और एनबीएफसी डॉक्टरों के लिए स्पेशल पर्सनल लोन योजनाऐं ऑफर करते हैं। इन लोन की ब्याज दरें और विशेषतायें रेगुलर पर्सनल लोन की तुलना में बेहतर होती हैं। रेगुलर पर्सनल लोन की तरह ही, डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसका उपयोग ज़ोखिमभरे कामों को छोड़कर किसी भी व्यक्तिगत ज़रूरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। ये लोन लंबी अवधि के लिए ऑफर किए जाते हैं।