बंधक ऋण या ‘गिरवी कर्ज’ (mortgage loan) उस ऋण को कहते हैं जो किसी वास्तविक संपत्ति (जैसे घर, भूमि, सोना आदि) को बंधक रखकर तथा एक बंधक विलेख (mortgage note) के द्वारा प्राप्त किया जाता है। सम्पत्ति का स्वामित्वाधिक ऋणदाता के नाम हस्तान्तरित करना पड़ता है, किन्तु कब्जा हस्तान्तरित नहीं करना पड़ता।